जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट
Jamshedpur News: लौहनगरी में ईंधन का संकट अब बेकाबू होता जा रहा है. शहर का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें न दिख रही हों. क्या कदमा और क्या मानगो, हर जगह सुबह 5 बजे से ही लोग अपनी गाड़ियों के साथ लाइन में हैं. कदमा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप सहित शहर के अन्य केंद्रों पर भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.
इलाकों का हाल जहां दिखी लाइन
शहर के प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. बिष्टुपुर और साकची के मुख्य केंद्रों पर ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक देखा जा रहा है. पेट्रोल पंपों के बाहर लगी कतारों के कारण मुख्य सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो रही है. कदमा के मुख्य मार्ग पर स्थित पंपों पर भीड़ सड़कों तक फैल गई है. यही हाल मानगो का है. पुल के पास स्थित पंप पर भारी भीड़ के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. गोलमुरी, सिदगोड़ा और बारीडीह के पंपों पर पहले ही ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लटकने शुरू हो गए हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
पैनिक बाइंग ने बिगाड़ा खेल
सप्लाई ठप होने और अनिश्चितकालीन की उड़ती अफवाहों ने आग में घी का काम किया है. लोग न केवल अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवा रहे हैं. बल्कि डब्बे और बोतलों में भी तेल भरने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि पंप संचालक तेल देने से इनकार कर रहे हैं. इससे विवाद भी खबरें आ रही है. जिला प्रशासन की बार-बार की गई अपील के बावजूद पैनिक बाइंग कम नहीं हो रही है. जिससे आर्टिफिशियल किल्लत और बढ़ गई है. पंप संचालकों ने कहा कि पैनिक खरीदारी से स्थिति बिगड़ी. वहीं, अफवाहों का बाजार गर्म भी गर्म है.
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश
