कदमा : अनियंत्रित मिक्सचर मशीन बिजली पोल से टकरायी, दो घंटे बिजली गुल
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर :
कदमा थाना अंतर्गत अनिल सूर पथ में रविवार दोपहर पौने तीन बजे अनियंत्रित एक मिक्सचर मशीन गाड़ी बिजली पोल से टकरा गयी. इससे पोल और 11 केवी हाइटेंशन तार टूट गया. इससे दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. सेक्शन के जेइ शेखर गुप्ता गाड़ी मालिक के विरुद्ध कदमा थाने में केस दर्ज कराया है. घटना से बिजली विभाग को 50 हजार रुपये की राजस्व क्षति हुई है. पुलिस ने मिक्सचर मशीन को जब्त कर लिया है. वहीं पोल-तार दुरुस्त करने पर शाम पांच बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई. मानगो विद्युत एसडीओ अंबर तुषार कच्छप ने बताया कि कदमा में अनियंत्रित गाड़ी के धक्के से बिजली पोल व तार टूट गया था, बाद में पोल व तार की म���म्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।