परसुडीह: गदड़ा में अनियंत्रित सुमो की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, 20 घरों में आपूर्ति ठप

Jamshedpur electric news

बिजली जेइ के बयान पर गाड़ी मालिक के खिलाफ केस दर्ज, 38 हजार रुपये लगाया जुर्माना

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह के गदड़ा में मंगलवार को एक अनियंत्रित टाटा सुमो ने बिजली के खंभा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे में सुमो चालक बाल – बाल बच गया, लेकिन घटना के कारण मुहल्ले के 20 घरों में बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से बंद है. घटना के दौरान बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर तार समेत सुमो पर गिर गया था. इधर, बुधवार रात आठ बजे तक एक स्पैन में टूटे तार की मरम्मत करने व नया पोल गाड़ने का काम किया जा रहा था. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने नये पोल पर तार खींचने के बाद रात में बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही. गदड़ा सेक्शन के बिजली जेइ अभिषेक कुमार के बयान पर गाड़ी मालिक के खिलाफ परसुडीह थाना में केस दर्ज किया गया है तथा गाड़ी मालिक पर 38 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.परसुडीह पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >