Jamshedpur News : नशापान का परिवार और समाज पर भी पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव : डीसी

राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर जिला में नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 से 25 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना

युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील

Jamshedpur News :

राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर जिला में नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 से 25 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. नशामुक्त समाज के निर्माण तथा आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य कई पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. यह जागरुकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भ्रमण करेगा. इसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों तथा नशा मुक्ति के उपायों के संबंध में जागरूक किया जायेगा.उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को नशापन से दूर रहने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि नशापान न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >