जमशेदपुर: नशा करने से मना करने पर युवक ने चलाई गोली, बाल बाल बचे

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में नशे की लत से जुड़े विवाद के बाद मंगलवार रात गोली चलने की घटना सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती (ए ब्लॉक, लाइन नंबर 04) में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात गोली चलने की घटना सामने आई है. हालांकि गोली किसी को लगी नहीं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गोलमुरी थाना प्रभारी से अमन सिंह ने सुरक्षा की गुहार लगाई है.

नशे की लत से जुड़ा विवाद बना वजह 

पुलिस को अमन सिंह ने बताया कि वह अपने भाई विक्की सिंह को नशा और अन्य बुरी आदतों से दूर रखने की कोशिश कर रहा था. विक्की सिंह का उठना-बैठना पड़ोस में ही रहने वाले वीर सिंह उर्फ पंडित के साथ था. अमन ने अपने भाई को वीर सिंह की बुरी आदतों के कारण उसके साथ रहने से मना किया था. इसी बात को लेकर 25 मई को वीर सिंह उर्फ पंडित ने उसके भाई विक्की के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की थी.  मंगलवार की रात करीब 8:15 बजे आरोपी वीर सिंह उर्फ पंडित मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के पास पहुंचा. उस वक्त उसकी मां राज कौर घर के बाहर बैठी थीं. आरोपी ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से सीधे जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. 

मौके से फरार 

फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचे. तब तक आरोपी वीर सिंह उर्फ पंडित वहां से भाग निकला. भागते समय आरोपी ने कहा कि अमन मुझसे कितना दिन छुपेगा. घटना के बाद अमन सिंह ने आशंका जताई है कि उसकी जान-माल को गंभीर खतरा है. कभी भी बड़ी अप्रिय घटना को घट सकती है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात

यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >