ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर: पत्नी, बेटा व गर्भवती बेटी की हत्या कर पुलिस को फोन कर दी जानकारी, गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रीको रोड नंबर 2 में आरपी सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने स्वयं पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.

Jamshedpur Crime News, जमशेदपुर (निखिल सिन्हा की रिपोर्ट): लौहनगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एग्रीको रोड नंबर 2 के क्वार्टर नंबर L5/13 में रहने वाले आरपी सिंह ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी. स्थिति ये थी कि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी आरपी सिंह ने भागने की कोशिश नहीं की. उसने खुद 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल किया. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को उसी के क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया.

गर्भवती बेटी को भी नहीं बख्शा

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, हमला इतना भीषण था कि तीनों पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आरोपी ने अपनी पत्नी, जवान बेटे और गर्भवती बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ तीन हत्याओं की खबर फैलते ही इलाके में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.

Also Read: CM हेमंत के निर्देश पर मासूम अदिति की तलाश में रेस हुई रांची पुलिस, सुराग देने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस क्रूर हत्याकांड के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

Also Read: आपसी रंजिश में उजाड़ा घर: चतरा में बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >