बागबेड़ा : शादी का झांसा देकर यौन शोषण,केस दर्ज

बागबेड़ा : शादी का झांसा देकर यौन शोषण,केस दर्ज

जमशेदपुर. बागबेड़ा की युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए परसुडीह के राहुल प्रसाद के खिलाफ बागबेड़ा थाना में केस दर्ज कराया है. मामला 19 मार्च 2019 से 27 मार्च 2023 के बीच का है. दर्ज आवेदन के अनुसार राहुल और युवती का प्रेम संबंध था. बाद में दोनों ने शादी की बात की. शादी का झांसा देकर राहुल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. दोनों लीव इन रिलेशन में भी रहे. लेकिन अब राहुल शादी से इनकार कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >