आजादनगर : जमीन पर काम कराने को लेकर मांगी रंगदारी, एसएसपी से शिकायत

आजादनगर : जमीन पर काम करने के एवज में रुपये मांगने और धमकी देने की एसएसपी से शिकायत

फोटो- 6 एसएसपी ऑफिस वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : बोड़ाम थानांतर्गत मिर्जाडीह के रहने वाले छोलू सोरेन ने आजादनगर के रहने वाले इम्तियाज परवेज उर्फ बॉबी, समीर, महताब आलम उर्फ चंदू के खिलाफ 10 लाख रुपये की मांग करने के साथ चहारदीवारी तोड़ने के संबंध में एसएसपी से शिकायत दर्ज करायी है. छोलू ने बताया कि आजादनगर थानांतर्गत कृष्णा नगर में उनका पैतृक जमीन है. जिस पर कई वर्षों से सर्दुल सिंह ने कब्जा कर रखा था. इस पर उन्होंने कोर्ट में केस दर्ज कराया था. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें नौ जनवरी 2024 को कब्जा दिलाया गया. जमीन पर कब्जा होने के बाद जब वह चहारदीवारी का काम शुरू किया तो इम्तियाज परवेज उर्फ बॉबी, समीर, महताब आलम उर्फ चंदू उससे काम करने के एवज में दस लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. इसके साथ ही आरोपियों ने चहारदीवारी और लोहे के गेट को तोड़ दिया. वहां रखे संट्रिंग के कई सामान की भी चोरी कर ली. ऐसे में वह अपने जमीन पर कोई भी काम नहीं कर पा रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने एसएसपी से मिल कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >