जुगसलाई : रुपये लेन-देन के विवाद में मारपीट, केस दर्ज

जुगसलाई : रुपये लेन-देन का विवाद लेकर मारपीट,केस दर्ज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जुगसलाई थानांतर्गत अशोका होटल में रुपये लेन-देन को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना 20 अप्रैल की है. घटना के संबंध में हरकुंवर जीत सिंह भाटिया ने राजू बागान, किताडीह के श्रीनिवास राव के खिलाफ गाली- गलौज कर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष से श्रीनिवास राव ने अशोका होटल के मालिक के बेटे रौनक के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करने और जख्मी करने का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास राव और होटल के संचालक के बीच रुपये लेन-देन को लेकर कुछ विवाद था. उसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >