टेल्को : भाजयुमो नेता को फोन पर गाली गलौज करने के मामले में टेल्को थाना में शिकायत

टेल्को : भाजयुमो नेता को फोन पर गाली गलौज करने के मामले में टेल्को थाना में शिकायत

ओप प्रकाश ने कहा लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत जमशेदपुर. भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा ने टेल्को थाना में लिखित आवेदन देकर टेल्को श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति, खड़ंगाझार के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ टेल्को निवासी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सौरव मजूमदार को फोन पर गाली- गलौज करने और भाजपा के बड़े नेता का नाम लेकर अमर्यादित शब्द कहने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति, खड़ंगाझार के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पप्पू मिश्रा और उनके सहयोगियों के द्वारा यह मामला जबरन बनाया गया है. उन्होंने बताया कि फोन पर उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ कोई गाली- गलौज नहीं की है. पहले पप्पू मिश्रा ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सौरव मजूमदार को गाली देने का आरोप लगाया. फिर खुद को गाली देने की बात कही. उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >