पोटका : चार लोगों की हत्या के दोषी बास्को टुडू को अब एक मई को सुनायेगी सजा

आठ साल पूर्व 20 जनवरी 2016 को ने आरोपी ने गांव के चार लोगों को टांगी से काटकर हत्या की थी, आठ साल के बाद 12 अप्रैल 2024 को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है

– आठ साल पूर्व 20 जनवरी 2016 को ने आरोपी ने गांव के चार लोगों को टांगी से काटकर हत्या की थी

– आठ साल के बाद 12 अप्रैल 2024 को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

एडीजे-2 आभाष वर्मा की कोर्ट ने पोटका में चार लोगों की हत्या के दोषी बास्को टुडू की सजा के बिंदु पर सुनवाई शुक्रवार को टल गयी. इस मामले में अब एक मई को अदालत सजा सुनायेगी. वकीलों की सामूहिक हड़ताल के कारण कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को नहीं हो सकी. मालूम हो कि आठ साल पूर्व 20 जनवरी 2016 को थापा टुडू घर के बाहर शौच कर रहा था. इसी दौरान गांव का रहने वाला बास्को टुडू ने टांगी से अचानक हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद बास्को ने मालती टुडू, सोनिया टुडू व रमेश टुडू को भी टांगी से काटकर मार डाला था. वारदात के बाद मृतकों के परिजन मोहन टुडू ने पोटका थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बास्को टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से आरोपी जेल में बंद है. आठ साल बाद गत 12 अप्रैल 2024 को कोर्ट ने आरोपी बास्को टुडू को दोषी करार दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >