Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल के प्रशासनिक भवन में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया है. जबकि प्रशासनिक भवन में ही रजिस्ट्रेशन काउंटर है, जिसमें सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है. वहां रजिस्ट्रेशन कराने के लिए हंगामा भी होता है. इसके साथ ही कई लोगों के सामानों की चोरी भी हो चुकी है. अस्पताल में कई बार कैमरे के माध्यम से पहचान कर चोरों को पकड़ा गया है. फिर भी प्रशासनिक भवन में बंद पड़े कैमरों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
