जमशेदपुर: बसों के किराये में 15% बढ़ोतरी फिलहाल ठंडे बस्ते में, ऑफ-सीजन बना वजह

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बसों के किराये में प्रस्तावित बढ़ोतरी अभी लागू नहीं हो पाई है.  जमशेदपुर बस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन ने 6 जून से नई दरें लागू करने की घोषणा की थी.

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के भुइयांडीह जेपी सेतु बस पड़ाव से राज्य के अलग-अलग जिलों और बिहार जाने वाली बसों के किराये में प्रस्तावित 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी फिलहाल प्रभावी नहीं हो सकी है. ऑफ-सीजन और यात्रियों की कम संख्या के कारण अधिकांश संचालक अभी भी पुरानी दरों पर ही किराया वसूल रहे हैं. 

जमशेदपुर से चाईबासा मार्ग पर नोकझोंक 

टाटा-चाईबासा रूट पर यात्रियों से 100 रुपये के जगह पर 120 रुपये वसूले जा रहे हैं. जिसे लेकर बस स्टाफ और यात्रियों के बीच नोकझोंक हो रही है. जबकि जमशेदपुर से धनबाद, बोकारो और पुरुलिया जाने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल कोई किराया वृद्धि नहीं की गई है. पुरानी दरों पर ही यात्रियों से किराया लिया जा रहा है. 

सीजन शुरू होते ही सख्ती के आसार

एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक उपेंद्र शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों और परिचालन खर्च में हुए इजाफे के कारण किराया बढ़ाना बस मालिकों की मजबूरी है. इसके लिए बाकायदा सर्कुलर भी जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में गर्मी और ‘ऑफ-सीजन’ होने के कारण यात्रियों की भारी कमी है. जिसके चलते बढ़ी हुई दरों को सख्ती से लागू करने में व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं. जल्द ही नयी दरों को पूरी तरह प्रभावी कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो भट्ठियां ध्वस्त, 700 किलो जावा-महुआ नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >