जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब ने शिशु डोमकॉम को 12-0 से रौंदा

जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब ने जेएसए सुपर डिवीजन लीग में शिशु डोमकॉम को 12-0 से करारी शिकस्त दी. वृहस्पति हेंब्रम की शानदार हैट्रिक और 4 गोल ने जीत में अहम भूमिका निभाई.

जमशेदपुर : टेल्को स्थित सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में मंगलवार को जेएसए सुपर डिवीजन लीग का मुकाबला खेला गया. इसमें जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) ने शिशु डोमकॉम को 12-0 से करारी शिकस्त दी. इस शानदार जीत के साथ जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब ने पूरे तीन अंक अर्जित किये. जमशेदपुर ब्वॉयज की इस एकतरफा जीत के हीरो वृहस्पति हेंब्रम रहे. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित कुल चार गोल दागे. उन्होंने मैच के 49वें, 50वें, 80वें और 82वें मिनट में गोल किये.

गौरव सिंह ने भी जमायी हैट्रिक

वहीं, गौरव कुमार सिंह ने भी शानदार हैट्रिक जमायी. उन्होंने मैच के 5वें, 16वें और 45वें मिनट में गोल किये. इनके अलावा समीर हेंब्रम व जीवन गोल्डेन हेस्सा ने दो-दो और राजीव हांसदा ने एक गोल किया. आंध्रा स्पोर्टिंग की आसान जीत उधर, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक अन्य मैच में आंध्रा स्पोर्टिंग यूनियन ने क्लासिक एट को 6-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ आंध्रा स्पोर्टिंग की टीम ने भी अपने खाते में 3 महत्वपूर्ण अंक दर्ज कर लिये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >