जुगसलाई : रेलवे ब्रिज पर ट्रक खराब होने से लगा जाम

शुक्रवार की देर शाम बर्मामाइंस रेलवे ब्रिज पर एक 407 ट्रक खराब हो गया. इस वजह से रेलवे ब्रिज पर जाम लग गया. वहीं स्टेशन गोल चक्कर के पास रॉग साइड से जा रहे 407 ट्रक के कारण जुगसलाई स्टेशन रोड पर जाम लग गया.

जमशेदपुर :

शुक्रवार की देर शाम बर्मामाइंस रेलवे ब्रिज पर एक 407 ट्रक खराब हो गया. इस वजह से रेलवे ब्रिज पर जाम लग गया. वहीं स्टेशन गोल चक्कर के पास रॉग साइड से जा रहे 407 ट्रक के कारण जुगसलाई स्टेशन रोड पर जाम लग गया. धीरे-धीरे यह जाम टाटा पिगमेंट के गेट तक पहुंच गया. जाम में बस, कार के अलावा बाइक सवार भी फंसे रहे. जाम की सूचना पर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ पहुंचे. उन्होंने रेलवे ब्रिज पर फंसे 407 ट्रक को हटवाया, जिसके बाद वहां वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका. इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >