Jamshedpur news. पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज का मामला सदन में उठाया

वर्तमान सरकार को युवाओं के रोजगार और भविष्य की चिंता नहीं : विधायक

Jamshedpur news.

बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज से संबंधित सवाल पूछा, जिसमें उन्होंने जानना चाहा कि प्रोफेशनल कॉलेज की कब से शुरुआत होगी. इसके जवाब में बताया गया कि प्रोफेशनल कॉलेज को अभी शुरू नहीं किया जा सकता है, यह अभी प्रक्रियाधीन है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा राज्य के लोगों को रोजगार देने की नहीं है. मंत्री ने अपने उत्तर में यह जरूर स्वीकार किया है कि जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज की शुरुआत होने से काफी संख्या में युवक-युवतियों का कौशल विकास होगा और उनको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. वर्ष 2019 में ही इस भवन का उद्घाटन हो गया था, लेकिन आधारभूत संरचना के अभाव में पिछले पांच वर्षों में यहां पढ़ाई शुरू नहीं हो पायी. इससे प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार को ना तो युवाओं के रोजगार की चिंता है और ना ही भविष्य की चिंता है. इस कारण बड़ी संख्या में युवाओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मंत्री जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज को शुरू करने के लिए कोई एक निर्धारित समय बताने का कष्ट करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >