आइएसएल : मोहन बागान ने जमशेदपुर को 3-0 से हाया

ISL-JFC-MOHAN BAGAN. मोहन बागान की टीम ने शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हरा दिया.

जमशेदपुर. मोहन बागान की टीम ने शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हरा दिया. मोहन बागान सुपर जायंट्स की जीत में स्कॉटिश सेंटर-बैक थॉमस माइकल एल्ड्रेड ने 15वें, विंगर लिस्टन कोलासो ने 45 2वें और ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जेमी मैक्लेरेन ने 75वें मिनट में गोल किए. विंगर मनवीर सिंह को दो गोल में सहायता प्रदान करने और राइट विंग पर शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मोहन बागान सुपर जायंट ने आठ मैचों में पांच जीत, दो ड्रॉ और एक हार से 17 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान से शीर्ष पर पहुंच गई है. जमशेदपुर एफसी आठ मैचों में चार जीत और चार हार से 12 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >