Jamshedpur news.
एमजीएम परिसर में स्थित ब्लड बैंक में लगा इंटरनेट बंद हो गया है. कर्मचारियों ने बताया कि इसका रिचार्ज नहीं होने के कारण बंद हो गया है. इस कारण ब्लड बैंक, उस बिल्डिंग में चल रहे पैथोलॉजी विभाग की इंट्री बंद हो गयी है. इसके साथ ही पैथोलॉजी का ऑनलाइन रिपोर्टिंग भी नहीं हो पा रही है. उन लोगों ने बताया कि पैथोलॉजी में कितनी जांच हुई, इसकी भी इंट्री नहीं हो पा रही है. इसे लेकर अस्पताल के उच्च पदाधिकारियों को जानकारी दी गयी है, लेकिन किसी प्रकार का कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
