Table tennis news : पी चटर्जी, रुद्र, आर्यन व वेदांश अंडर-14 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में

इंटर स्कूल टेबल टेनिस के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के एकल राउंड के मैच खेले गेये.

जमशेदपुर. जेआरडटी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के एकल राउंड के मैच खेले गेये. अंडर-14 एकल वर्ग में गुलमोहर के पौमिप चटर्जी, लोयोला के रुद्र भट्टाचार्य, आर्यन गांधी व जेपीएस के वेदांश वशिष्ठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पहले सेमीफाइनल में पौमिप व रुद्र के बीच होगा. आर्यन व वेदांश वशिष्ठ के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच होगा. अंडर-17 बालिका वर्ग में जुस्को स्कूल कदमा की दृश्या सिंह, चिन्मया की अंशिका महाजन, डीएवी की अनन्या साहा, व केपीएस कदमा की परलीन भामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >