Indian Railways News: टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर समेत 4 ट्रेनें रद्द, ये ट्रेनें भी होंगी प्रभावित

Indian Railways News: टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर समेत 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं. यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर.

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में चलाये जा रहे विकास संबंधी कार्यों को लेकर कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला किया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टाटा-बरकाकाना टाटा पैसेंजर, टाटानगर- हटिया-टाटानगर पैसेंजर, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 11 दिसंबर को रद्द कर दी गई है.

झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 11-12 दिसंबर को रद्द

झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 11-12 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 11 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है.राजधानी रांची से चलने वाली हटिया-टाटानगर हटिया एक्सप्रेस को 16 और 26 दिसंबर को भी रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू को 16 और 19 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है.

पुरुलिया तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 12 दिसंबर को पुरुलिया तक ही चलेगी. टाटा-धनबाद टाटा को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यह ट्रेन 11, 12 को आद्रा तक ही जाएगी. वहीं से लौट भी आएगी. 12 दिसंबर को रांची-हावड़ा इंटरसिटी के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन कोटशिला, राजाबेड़ा, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर के रास्ते हावड़ा जायेगी.

हैदराबाद-पटना स्पेशल समेत इन ट्रेनों के रूट बदले

हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन को राउरकेला सीनी चांडिल-मुरी कोटशिला के रास्ते 18 दिसंबर को चलाया जायेगा. रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को राउरकेला, सीनी चांडिल, मुरी व कोटशिला के रास्ते 17 दिसंबर को चलाया जायेगा. मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस को राउरकेला सीनी चांडिल मुरी कोटशिला के बीच 21 दिसंबर को चलाया जायेगा.

Also Read

Indian Railways News: रांची रेल डिवीजन में ब्लॉक, इतनी ट्रेनों को कर दिया गया रद्द

Jamshedpur news. टाटा हटिया समेत सात ट्रेनें रद्द, कइयों के मार्ग बदले, शॉर्ट टर्मिनेट भी की गयी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >