चाकुलिया सीएचसी के प्रभारी डाॅ रंजीत मुर्मू को शोकॉज
Copied link
Shock cause to Dr. Ranjit Murmu, in-charge of Chakulia CHC
जमशेदपुर .
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने उन्हें शो कॉज किया है. नोटिस में सिविल सर्जन ने 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. अन्यथा कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखे जाने की चेतावनी दी. नोटिस में कहा है कि वे मुख्यालय में नहीं रहते हैं. इस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. साथ ही सरकारी योजनाओं की प्रगति नहीं हो पा रही है. इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।