गालूडीह के पाटमहुलिया मौजा में बड़ाबांध के आस पास हो रहा अवैध पत्थर खनन, विभाग मौन

गालूडीह के पाटमहुलिया मौजा में माफिया धड़ल्ले से कर रहे अवैध पत्थर खनन। विभाग की लापरवाही से पर्यावरण को हो रहा भारी नुकसान, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश।

गालूडीह: गालूडीह के पाटमहुलिया मौजा में बड़ाबांध के आस पास डुंगरी में अवैध पत्थर खनन धड़ल्ले से जारी है. पर खनन विभाग मौन है. खनन कर पत्थर माफियाओं ने डुंगरी में कई जगह गड्डे कर दिए हैं. कई जगह जेसीबी मशीन से खनन हो रहा और ट्रैक्टरों में लाद कर पत्थर अन्यंत्र ले जाकर बेचा जा रहा.

कई लोग अभी बराज में तटबंध निर्माण में उक्त अवैध पत्थरों को ले जाकर बेच रहे हैं. इस क्षेत्र में जल्द कोई खनन विभाग का पदाधिकारी नहीं आते. इसका फायदा पत्थर माफिया उठा रहे हैं. खनन होने से इस क्षेत्र में कई जगह गड्ढे बने हैं. जो साफ बता रहा कई माह से इस क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन जारी है. पर कोई देखने, बोलने और रोकने वाला नहीं है.

अवैध बालू खनन नदी में पानी भरने से रूका तो अब अवैध पत्थर खनन जोर पकड़ा है. इस पर अंकुश जरूरी है. अन्यथा पहाड़-डुंगरी समतल हो जायेंगे. इससे पर्यावरण पर गंभीर संकट पैदा होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >