धालभूमगढ़ में छापेमारी, बालू लदा चार हाइवा जब्त

धालभूमगढ़ प्रखंड में खेतान ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के समीप पांच-पांच सौ सीएफटी बालू लदी तीन हाइवा को जब्त किया गया है, जबकि छह सौ सीएफटी लगी एक हाइवा चौरिया गांव के समीप से जब्त किया गया.

धालभूमगढ़ थाना में चारों हाइवा मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज

(फोटो 11 बालू 1,2)

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक और घाटशिला एसडीओ सच्चिदानंद महतो के नेतृत्व में मंगलवार को धालभूमगढ़ प्रखंड में खेतान ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के समीप की गयी छापेमारी में बालू लदे तीन हाइवा को जब्त किया गया. वहीं एक अन्य हाइवा चौरिया गांव के समीप जब्त किया गया. इन चारों हाइवा में 2100 सीएफटी बालू लदा था. इस संबंध में हाइवा मालिक व चालक के खिलाफ धालभूमगढ़ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जब्त हाइवा उस पर लदा बालू

1.जेएच05सीके 2885-500 सीएफटी

2.जेएच05सीडी8702-500 सीएफटी

3.जेएच05सीआर2158-500 सीएफटी

4.जेएच05ओबी1767-600 सीएफटी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >