Jamshedpur News : पंडाल में धूम्रपान करते हुए पकड़े गये, तो लगेगा जुर्माना

Jamshedpur News : जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल में पोस्टर लगाया है.

Jamshedpur News :

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल में पोस्टर लगाया है. पोस्टर के माध्यम से तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति पंडाल परिसर या उसके आसपास धूम्रपान करते हुए पकड़ा जाता है, तो उससे 100 रुपया जुर्माना लिया जायेगा.

इसके लिए विभाग के द्वारा टॉल फ्री नंबर 1800112356 जारी किया गया है. इसपर कोई भी व्यक्ति इसकी शिकायत कर सकता है. पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ चेतावनी भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >