Jamshedpur News : छठ को लेकर हावड़ा-नागपुर ट्रेन 25 को टाटानगर होकर जायेगी

Jamshedpur News : त्योहारी भीड़ को देखते हुए लगातार छठ स्पेशल ट्रेन का संचालन हो रहा है. इसके तहत 24 अक्तूबर को हावड़ा-नागपुर छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

Jamshedpur News :

त्योहारी भीड़ को देखते हुए लगातार छठ स्पेशल ट्रेन का संचालन हो रहा है. इसके तहत 24 अक्तूबर को हावड़ा-नागपुर छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन हावड़ा से 24 अक्तूबर की रात 9:30 बजे खुलेगी, जो खड़गपुर होते हुए टाटानगर रात 2:35 बजे पहुंचेगी.

इसके बाद यह ट्रेन चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया होते हुए नागपुर 25 अक्तूबर की शाम 6:20 बजे पहुंचेगी. त्योहारों की भीड़ को देखते हुए छठ पर कुल 12 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गयी हैं, जिनमें 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >