मेजबान नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने जीत से की शुरुआत

जमशेदपुर. तार कंपनी, टेल्को स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) में रविवार से झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. तार कंपनी, टेल्को स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) में रविवार से झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. हॉकी झारखंड और नवल टाटा हॉकी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेएफसी के सीइओ और टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी ने की. मौके पर चंद्रेयी मजूमदार, गुरुमीत सिंह राव उपस्थित थे. उद्घाटन मैच में मेजबान एनटीएचए की टीम ने बोकारो 12-0 से हराया. बोकारो अक्षय आइंद प्लेयर ऑफ द मैच रहे. दूसरे मैच में हॉकी खूंटी ने हॉकी रामगढ़ को 19-0 से हराया, जिसमें खूंटी के सचिन भेंगरा प्लेयर ऑफ द मैच बने. तीसरे मैच में रांची की टीम ने हज़ारीबाग को मात दी. फ्रांसिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे. वहीं, सिमडेगा ने गुमला को हराया. सिमडेगा के अभिषेक तिर्की प्लेयर ऑफ द मैच बने. जूनियर वर्ग में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >