Jamshedpur news. डुमरिया में जेरियाट्रिक केयर परियोजना के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया एमओयू

प्रथम तल्ले का उपयोग हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों की देखभाल एवं पुनर्वास के लिए किया जायेगा

Jamshedpur news.

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बकुलचंदा टोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के सदुपयोग एवं बुजुर्गों के लिए समर्पित जेरियाट्रिक केयर परियोजना के संचालन के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में सिविल सर्जन व हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के बीच एमओयू किया गया. इसका उद्देश्य समुदाय कल्याण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना है. दोनों के बीच हुए एमओयू के तहत पीएचसी भवन के भूतल का उपयोग यथावत रूप से स्वास्थ्य केंद्र के रूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा. इसके प्रथम तल्ले का उपयोग हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों की देखभाल एवं पुनर्वास हेतु किया जायेगा. परियोजना से जुड़े कर्मचारी परिसर स्थित आवासीय क्षेत्र में निवास कर सकते हैं. वहीं एमओयू के तहत संबंधित संस्था द्वारा नौ माह के अंदर जेरियाट्रिक केयर परियोजना पूरी तरह चालू कर देना है. नौ माह के अंदर इसकी शुरूआत नहीं होती है, तो यह समझौता स्वतः समाप्त माना जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >