कई राज्यों में एनालॉग पनीर पर कार्रवाई के बाद जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानें क्यों खतरनाक है एनालॉग पनीर

देश भर में एनालॉग पनीर के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब जमशेदपुर में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. आगामी त्योहारों को देखते हुए दूध उत्पादों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखी जा रही है. विशेष जांच दल का गठन किया गया है.

जमशेदपुर : देश के कई राज्यों में एनालॉग पनीर के खिलाफ हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद जमशेदपुर में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर बाजार में पनीर और दुग्ध उत्पादों की भारी मांग को देखते हुए विभाग ने निगरानी और जांच तेज करने की तैयारी की है. इसके लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है.

कई राज्यों में एनालॉग पनीर के भंडारण पर हो चुकी है कार्रवाई

महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में एनालॉग पनीर के भंडारण व बिक्री पर कार्रवाई हो चुकी है. जमशेदपुर में अब तक एनालॉग पनीर का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन खाद्य सुरक्षा विभाग बाजारों पर पैनी नजर रख रहा है. त्योहारों में मिठाइयों व पकवानों के लिए पनीर की मांग में अचानक उछाल आती है, जिससे मिलावट का खतरा बढ़ जाता है. स्वास्थ्य विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पैकेजिंग, निर्माता का नाम-पता और एफएसएसएआइ लाइसेंस की जांच करके ही उत्पाद खरीदें.

खाद्य सामग्री की सूचना पर लोग तुरंत विभाग को करें सूचित

सिविल सर्जन डॉ साहिल पाल ने कहा - त्योहारों में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. जांच के लिए विशेष टीम गठित की गयी है. बाजार में किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना मिलने पर आम लोग तुरंत विभाग को सूचित करें.

फूड सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार ने कहा - पर्व-त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है. मिलावट रोकने के लिए शहरभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

क्या है एनालॉग पनीर

एनालॉग पनीर एक कृत्रिम या आर्टिफिशियल डेयरी विकल्प है. यह देखने और स्वाद में बिल्कुल असली पनीर जैसा लगता है, लेकिन असल में दूध से नहीं बनता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >