हैंडबॉल : सेमीफाइनल में झारखंड को मेजबान बिहार ने दी शिकस्त

झारखंड हैंडबॉल टीम बेगूसराय में आयोजित 52वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मेजबान बिहार के हाथों हार गयी है.

जमशेदपुर. झारखंड हैंडबॉल टीम बेगूसराय में आयोजित 52वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मेजबान बिहार के हाथों हार गयी है. गुरुवार को खेले गये इस मैच में बिहार की टीम ने झारखंड को 36-27 से मात दी. झारखंड की ओर से दीपक ने आठ, राहुल ने पांच, शाहरूख और गुजिंदर ने चार-चार गोल किये. सेमीफाइनल में हार के साथ झारखंड टीम प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. वहीं झारखंड टीम ने अगले राष्ट्रीय खेल लिए भी क्वालिफाई कर गयी है. झारखंड टीम ने कोच फिरोज खान की देखरेख में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सचिव खर्शीद खान, सेंट मेरीज के खेल शिक्षक सह सहायक कोच मो सरफराज, टीम के असिस्टेंट मैनेजर राहुल गुप्ता व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >