जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश की टीम ने मॉडर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को एक विकेट से हराया. एमसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में दस विकेट पर 258 रन बनाये. रोहित नायक ने 53 रनों का योगदान दिया. एआर के बंटी कुमार को दो विकेट मिला. जवाब में एआर एकादश की टीम 49.2 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन बनाकर मैच जीत लिया. विशाल गोराई ने 60 रन, वीर दास ने 53 और आदित्य ठाकुर ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. एमसीसी के अंकित राज ने तीन विकेट लिये. विशाल गोराई को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
विशाल गोराई, वीर दास व आदित्य के अर्धशतक, एआर एकादश जीता

विशाल गोराई, वीर दास व आदित्य के अर्धशतक, एआर एकादश जीता
Copied link
jsca a division cricket league