जेएसए : ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी ने 4-0 से दर्ज की शानदार जीत

जमशेदपुर. ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी की टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये एक मैच में दलमा टाइगर को 4-0 से हराया.

जमशेदपुर. ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी की टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये एक मैच में दलमा टाइगर को 4-0 से हराया. मैच के सातवें मिनट में ही बीरबल बास्के ने एक बेहतरीन गोल करते हुए ग्रामीण एकेडमी को बढ़त दिला दी, जो पहले हाफ तक बरकरार रही. दूसरे हाफ में ग्रामीण एकेडमी और आक्रामक रूख अपनाते हुए दलमा टाईगर पर ताबड़तोड़ हमले किये. 47वें व 60वें मिनट में मंगल मंडी ने दो लगातार गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी. 61वें मिनट में सतनाम सिंह ने लेफ्ट साइड से मिले पास को गोल में बदल कर ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी को मुकाबले में 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी. जेआरडी में शुक्रवार को नरवा पहाड़ का सामना ठक्कर बप्पा क्लब से दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >