बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई. पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले आयोजित बैठक का अध्यक्षता मिहिर रक्षित ने की. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अरुण बारिक ने कहा कि पेसा नियमावली 2025 लागू होने के बाद जिम्मेदारी चुनौती पूर्ण हो गयी है. एक तरफ सरकार पेसा कानून को प्रभावी क्रियान्वयन लागू करने का आदेश जारी कर रही है, लेकिन धरातल पर प्रभावी नहीं हो रही है.
अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा आयोजित कर वार्षिक कैलेंडर तैयार करने, ग्राम सभा का कार्यालय खोलने और सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष चयन का आदेश जारी किया गया. इसके आधार पर ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव लिया गया है. समय रहते पेसा कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए ग्राम के अगुवा को जागरूक होना होगा.
मौके पर ग्राम प्रधान संघ की शाखा का गठन किया गया. इसमें तरुण कुमार प्रधान को अध्यक्ष और गणेश हांसदा को सचिव चुना गया. कमेटी में सुजीत पाल को उपाध्यक्ष, चन्द्रधर दास को सह सचिव, नील कमल प्रधान को कोषाध्यक्ष व भवतारण बटवाल को सह कोषाध्यक्ष चयन किया गया है. मौके पर दुलाल नायक, शशांक शेखर राणा, जीतेन सतपति, देवाशीष कुईला, धीरेन मल्ल, प्रणव गिरि, गिरीशचंद्र महतो, गोप बन्धु मिश्रा आदि उपस्थित थे.
