Jamshedpur News : गोविंदपुर : दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur News : गोविंदपुर के रहने वाले अभिषेक उर्फ छोटू की गुरुवार को टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

Jamshedpur News :

गोविंदपुर के रहने वाले अभिषेक उर्फ छोटू की गुरुवार को टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. छोटू की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. एक अपराधी पर फायरिंग मामले में छोटू का नाम आया था.

मिली जानकारी के अनुसार नौ अक्तूबर को छोटू बाइक से टेल्को की ओर जा रहा था. उसी दौरान खड़ंगाझार पार करने के बाद उसकी गाड़ी के आगे अचानक से मवेशी आ गया. जिससे टक्कर होने पर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >