Jamshedpur News : गोविंदपुर : जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में दुबराज नाग और जितेंद्र को उम्रकैद

Jamshedpur News : जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास दस वर्ष पूर्व हुए जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में मंगलवार को अदालत का बड़ा फैसला आया.

संजीव सिंह के चचेरे भाई हैं दोषी जितेंद्र सिंह

जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास 10 साल पहले फिल्मी अंदाज में हुई थी संजीव सिंह की हत्या

कोर्ट में अनुसंधान पदाधिकारी समेत 13 लोगों की हुई थी गवाही, गत 19 को कोर्ट ने दिया था दोषी करार

Jamshedpur News :

जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास दस वर्ष पूर्व हुए जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में मंगलवार को अदालत का बड़ा फैसला आया. एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने दोषी करार दिये मुखिया पति दुबराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों दोषियों को अपनी अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा. इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. कोर्ट में अभियोजन की ओर से सीनियर पीपी वीरेंद्र कुमार ने सरकार का पक्ष रखा. इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल 13 लोगों की गवाही हुई. एफएसएल रिपोर्ट को कोर्ट ने अहम आधार माना. हालांकि, साक्ष्य के अभाव में मंगल टुडू, मोहन कच्छप, मिथुन चक्रवर्ती, चित्रु सरदार, डोमनिक सैमसंग और सरफुद्दीन को बरी किया जा चुका है. बीते जनवरी को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया था. इससे पूर्व कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा समय मांगने के कारण 21 जनवरी को सजा नहीं सुनाई जा सकी थी.

रंगदारी के लिए रची गयी थी हत्या की साजिश

पुलिस रिकॉर्ड और अदालती कार्यवाही के अनुसार, यह हत्या जमीन के कारोबार में वर्चस्व और रंगदारी को लेकर हुई थी. संजीव सिंह जमीन की प्लॉटिंग का काम करते थे और दुबराज नाग उनसे 5,000 रुपये प्रति कट्ठा रंगदारी मांग रहा था. संजीव द्वारा रंगदारी देने से इनकार करने और पुरानी रंजिश के कारण उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गयी थी.बता दें कि10 साल पहले 12 मई 2016 की सुबह करीब 9 बजे संजीव सिंह अपनी स्कूटी से सोपोडेरा से टेल्को की ओर जा रहे थे. जोजोबेड़ा रेलवे फाटक बंद होने के कारण वे वहां रुके. इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >