Jamshedpur news. मुर्गा महादेव के पास मालगाड़ी की बोगी बेपटरी, पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस फंसी

अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित

Jamshedpur news.

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गा महादेव स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतर गयी. यह मालगाड़ी देवघर से क्योंझर की ओर जा रही थी, जिसमें लोह अयस्क लदा हुआ था. हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी है. मालगाड़ी की एक बोगी अप लाइन की ओर झुक गयी, जिससे दोनों ट्रैकों पर परिचालन ठप हो गयी है. पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस को मुर्गामहादेव स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से अधिकारी और तकनीकी टीम क्रेन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है. रेलवे की टीम बेपटरी हुई बोगी को ट्रैक पर लाने और जल्द से जल्द परिचालन बहाल करने की कोशिश में जुटी है. तब तक के लिए दोनों रेल लाइनों पर यातायात स्थगित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >