Good News: त्योहारों से पहले टाटा ब्लू स्कोप के कर्मियों की बल्ले-बल्ले, इतना बढ़ गया वेतन

Good News: त्योहारों से पहले टाटा ब्लू स्कोप के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है. इनकी सैलरी में वृद्धि हो गई है. अब परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्कीम का लाभ इन्हें मिलेगा.

Good News|जमशेदपुर, अशोक झा : त्योहारों से पहले टाटा ब्लू स्कोप के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है. कर्मचारियों को अब परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्कीम का लाभ मिलेगा. इस संबंध में बुधवार को टाटा ब्लू स्कोप इम्प्लाइज यूनियन और टाटा ब्लू स्कोप प्रबंधन के बीच लंबित परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर सहमति के बाद समझौते पर हस्ताक्षर हो गया.

कर्मचारियों को 5600 रुपए का मिलेगा लाभ

इस समझौते के तहत कर्मचारियों को तिमाही 5600 रुपए तक का लाभ मिलेगा. प्रोडक्शन, क्वालिटी, सेफ्टी और पर्सनल परफॉर्मेंस के आधार पर इस स्कीम का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा. समझौता अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा. कर्मचारियों को यह राशि वेतन के साथ इस महीने की सैलरी में बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी.

3 भागों में बांटा गया परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्कीम

इस परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्कीम को 3 भागों में बांटा गया है. एक ऑर्गेनाइजेशन लेवल, दूसरा ऑपरेशनल लेवल ,तीसरा इंडिविजुअल कंट्रीब्यूशन. इसमें ऑर्गेनाइजेशन लेवल पर कुल राशि का 15 प्रतिशत ऑपरेशनल लेवल पर कुल राशि का 55 प्रतिशत और इंडिविजुअल कंट्रीब्यूशन लेवल पर कुल राशि का 30 प्रतिशत किया गया है. इसमें प्रोडक्शन क्वालिटी यील्ड पावर सेविंग कस्टमर कंप्लेंट और सेफ्टी के पैरामीटर अचीव करने होंगे.

समझौते पर इन्होंने किया हस्ताक्षर

समझौते पर टाटा ब्लू स्कोप स्टील के एमडी अनूप त्रिवेदी, सीएचआरओ नीना बहादुर, प्लांट हेड इंद्रनील विश्वास, एजीएम एचआर राजेश त्रिपाठी, नवल प्रसाद, द्वितीमान हजरा, रिचा पांडेय, डीजीएम फाइनेंस पीयूष कुमार और यूनियन की तरफ से टाटा ब्लू स्कोप इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खा, जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट हुसैन कादरी, पवन सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, प्रवीण राय, आदित्य राज, देव मिदया, संतोष साहू, संजीव कुमार, कृष्ण यादव व प्रियंका कुमारी ने हस्ताक्षर किया.

Also Read

TATA Motors Bonus: टाटा स्टील में बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स में बढ़ी बेचैनी, जानें क्यों

TATA Bonus: जमशेदपुर में हो रही धनवर्षा, टीएसडीपीएल में 3.37 करोड़ का बोनस समझौता

Bhawanathpur Vidhan Sabha: भानु प्रताप शाही का गढ़ भवनाथपुर, कभी ‘शेर’, कभी ‘कमल’ पर सवार होकर बने विधायक

BJP Parivartan Yatra: हूल क्रांति की धरती साहिबगंज से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे अमित शाह

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >