गोलमुरी पुलिस केंद्र में टाइगर जवानों को मिला वेपन हैंडलिंग का प्रशिक्षण

जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस केंद्र में टाइगर जवानों को आधुनिक हथियारों के संचालन और वेपन हैंडलिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जानें पूरी खबर।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

शहर में अपराध नियंत्रण और त्वरित सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को गोलमुरी पुलिस केंद्र में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल के जवानों को आधुनिक और पारंपरिक हथियारों को तेजी से खोलने तथा जोड़ने (वेपन हैंडलिंग) का प्रशिक्षण दिया गया.इस मौके पर खुद सिटी एसपी ललित मीना और एएसपी ऋषभ त्रिवेदी मौजूद रहे. उन्होंने जवानों को हथियार संचालन की बारीकियां सिखायी. प्रशिक्षण के दौरान केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि जवानों से ऑन-स्पॉट हथियार खुलवाये और जुड़वाये गये, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में वे बिना किसी देरी के कार्रवाई कर सकें.

इसके साथ ही जवानों को हथियारों के साथ विशेष ड्रिल भी कराया गया, जिससे उनकी शारीरिक मुस्तैदी और मानसिक सतर्कता को परखा जा सके. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर के शहरी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपराध नियंत्रण, छिनतई रोकने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने में टाइगर जवानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. वे पुलिस के 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' होते हैं. ऐसे में उनकी कार्यकुशलता और सजगता को बनाये रखने के लिए समय-समय पर इस तरह का तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना बेहद आवश्यक है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >