Jamshedpur News : गोलमुरी : घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश

गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीम रोड, न्यू केबल टाउन निवासी पी आनंद राव की पत्नी पी स्वाति लक्ष्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये.

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीम रोड, न्यू केबल टाउन निवासी पी आनंद राव की पत्नी पी स्वाति लक्ष्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये. घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है.

इस मामले में पी आनंद राव ने गोलमुरी थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी घर के सामने झाड़ू लगा रही थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और घर से कुछ दूरी पर बाइक रोक दी. बताया गया कि एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए पी स्वाति लक्ष्मी के पास पहुंचा और अचानक उनके गले से सोने की चेन छीनकर बाइक पर सवार होकर साथी के साथ फरार हो गया.

पी आनंद राव के अनुसार, छीनी गयी चेन करीब 22 ग्राम की थी, जिसमें चार लॉकेट लगे हुए थे. छीना-झपटी के दौरान चेन टूट गयी, जिससे एक लॉकेट घटनास्थल पर ही गिर गया, जबकि बाकी तीन लॉकेट और चेन लेकर बदमाश फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >