लग्जरी कार में आये, बकरियों को खाने का सामान देकर पास बुलाया, फिर...

जमशेदपुर में बकरी चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चोर लग्जरी कार का इस्तेमाल कर रहे हैं. चोर बकरियों को चारा दिखाकर पास बुलाते हैं और फिर उन्हें कार में खींचकर फरार हो जाते हैं. सीसीटीवी फुटेज ने इस सुनियोजित चोरी का पर्दाफाश किया है.

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बकरी चोरी की एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. यहां कुछ लोग लग्जरी कार में आते हैं, इसके बाद बकरियों को खाने का सामान देकर पास बुलाते हैं. जैसे ही बकरियां कार के पास आती हैं उन्हें कार में खींच लिया जाता है. इसके बाद कार में आये बकरी चोर फरार हो जाते हैं.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. जानकारी के मुताबिक, शंकरपुर निवासी उमानाथ प्रमाणिक की चार बकरियां विद्यासागर पल्ली के पास सुनसान रास्ते पर चर रही थीं. सोमवार की शाम करीब 5:10 बजे एक सफेद रंग की लग्जरी कार वहां पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि चोरों ने कार को बैक करके गली में प्रवेश कराया. इसके बाद कार का दरवाजा खोलकर आरोपियों ने बकरियों को कुछ खाने के लिए देकर ललचाया. जैसे ही बकरियां पास आयी, आरोपी उसे गाड़ी के अंदर खींचकर रफूचक्कर हो गये.

सुनयोजित तरीके से की चोरी

उमानाथ के अनुसार, चोरी की गयी चार बकरियों में से तीन जल्द ही बच्चे देने वाली थीं. यह घटना क्षेत्र का चर्चा का विषय बना है. जिस तरह से लग्जरी कार का इस्तेमाल किया गया, उससे स्पष्ट है कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है. फुटेज के आधार पर कार का नंबर (जेएच05 इएफ 9924) बताया जा रहा है. पीड़ित उमानाथ प्रमाणिक की शिकायत पर परसुडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुट गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >