मोबाइल फाइनांस को लेकर युवती ने दुकानदार को पीटा

बारीडीह बाजार में शनिवार को युवती ने मोबाइल दुकान में जमकर हंगामा किया. इस दौरान युवती ने दुकानदार पर चप्पल भी चलाया.

जमशेदपुर :

बारीडीह बाजार में शनिवार को युवती ने मोबाइल दुकान में जमकर हंगामा किया. इस दौरान युवती ने दुकानदार पर चप्पल भी चलाया. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. जिसके बाद दोनों पक्ष सिदगोड़ा थाना पहुंचे. युवती ने दुकानदार पर जबरन मोबाइल फाइनांस कराने का आरोप लगाया. सिदगोड़ा थाना में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया. पुलिस के अनुसार मोबाइल फाइनांस को लेकर विवाद था. दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >