घाटशिला कॉलेज में स्नातक सीटें बढ़ाने की मांग तेज, विधायक ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा मांग-पत्र

घाटशिला कॉलेज में स्नातक सीटों की कमी को लेकर विधायक सोमेश सोरेन ने उच्च शिक्षा मंत्री को मांग-पत्र सौंपा। छात्रों के भविष्य के लिए सीटें बढ़ाने की मांग की गई।

घाटशिला: घाटशिला महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर सीटों की कमी को लेकर अब मामला तेज हो गया है. घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से शुक्रवार को मुलाकात कर सीटें बढ़ाने की मांग की है.

रांची स्थित मंत्री कक्ष में हुई इस मुलाकात के दौरान विधायक ने एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा, जिसमें स्नातक सत्र 2026-2030 के लिए विभिन्न विषयों में स्वीकृत सीटों एवं सेक्शनों की संख्या बढ़ाने की मांग की गयी है. उन्होंने मंत्री को बताया कि घाटशिला कॉलेज सुदूर ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सीटों की कमी के कारण कई योग्य विद्यार्थी नामांकन से वंचित रह जाते हैं.

मांग-पत्र में दिए गये आंकड़ों के अनुसार, कई विषयों में आवेदन की संख्या स्वीकृत सीटों से काफी अधिक है. खासकर इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में सैकड़ों छात्र सीट नहीं मिलने के कारण बाहर रह जाते हैं. इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है.

सकारात्मक पहल का मंत्री ने दिया आश्वासन:

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मांग-पत्र को विभागीय प्रधान सचिव को अग्रेषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल की जायेगी.

विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि उनका उद्देश्य एवं प्रयास है कि घाटशिला क्षेत्र का कोई भी छात्र-छात्रा केवल सीटों की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय लेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >