Jamshedpur News : घाटशिला उपचुनाव : अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच तीन चरणों में होगी

Jamshedpur News : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के लेखे की जांच तीन चरणों में की जायेगी.

Jamshedpur News :

घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के लेखे की जांच तीन चरणों में की जायेगी. जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं को सूचित किया है कि व्यय लेखा निरीक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गयी है.

प्रथम निरीक्षण 30 अक्तूबर, द्वितीय निरीक्षण चार नवंबर व तृतीय निरीक्षण आठ नवंबर को होगा. जांच कार्य घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता निर्वाचन व्यय से संबंधित संधारित लेखा पंजी का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कराएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों का अनुपालन न करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >