वोटर लिस्ट का किया गया अंतिम प्रकाशन, 2,55,823 करेंगे वोट
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर (अनुसूचित जनजाति सीट) अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया. 1 जुलाई 2025 की तय कट ऑफ डेट के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता दर्ज किये गये हैं. इनमें 1,24,899 पुरुष, 1,30,921 महिला और 03 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. यह संख्या प्रारंभिक सूची (02 सितंबर 2025) की तुलना में 4,456 अधिक है. डीसी ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं हुआ है, तो नामांकन की अंतिम तिथि से दस दिन पूर्व तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं. ऐसे आवेदनों को अलग से तैयार की जाने वाली सप्लिमेंट्री वोटर लिस्ट में शामिल किया जायेगा और उसे मतदान केंद्र तक भेजा जायेगा, ताकि कोई मतदाता मतदान से वंचित न रह जाये. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी जानकारी- नाम, पता एवं अन्य विवरण अवश्य जांच लें. किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर समय रहते सुधार के लिए आवेदन करें, जिसे निर्वाचन विभाग द्वारा संशोधित किया जायेगा.उपचुनाव की जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा अक्तूबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है. जिला प्रशासन ने घोषणा से पूर्व ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि 10 कंपनी केंद्रीय बल की मांग भेजी गयी है, ताकि मतदाता पूरी सुरक्षा और निर्भिकता के साथ मतदान कर सकें. इसके लिए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की पहचान की जा चुकी है.घोषणा के साथ ही लागू होगी आदर्श आचार संहिता
उपचुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही घाटशिला अनुमंडल और जिला में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जायेगी. डीसी ने स्पष्ट किया कि जैसे ही निर्वाचन आयोग द्वारा तारीख घोषित की जायेगी, उसी दिन से चुनाव आचार संहिता लागू हो जायेगी.पुनरीक्षण अभियान के नतीजे
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दावे और आपत्तियां दर्ज की गयीं.फॉर्म-6 (नये नामांकन) : 5325 आवेदन, जिनमें से 5171 स्वीकृत.
फॉर्म-7 (नाम विलोपन) : 750 आवेदन, जिनमें से 715 स्वीकृत.फॉर्म-8 (शुद्धिकरण/संशोधन) : 3677 आवेदन, जिनमें से 3645 स्वीकृत.
निर्वाचक सूची से संबंधित आयु-वार एवं विशेष श्रेणियों के विस्तृत आंकड़े
विदेशी मतदाता 01दिव्यांग मतदाता – 2,735 (पहले से 87 अधिक, 3.29%)सेवा मतदाता 368 (8 की वृद्धि, 2.22%)
18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता – 16,178 (2,870 की वृद्धि, 21.57%)85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता 629लैंगिक अनुपात 1048 (पहले 1038 से सुधार, 0.96%) शामिल है.
आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या
18–19 वर्ष : 16,17820–29 वर्ष : 61,37830–39 वर्ष : 69,65040–49 वर्ष : 45,732
50–59 वर्ष : 33,42260–69 वर्ष : 20,15870–79 वर्ष : 7,56780–89 वर्ष : 1,545
90–99 वर्ष : 190100 वर्ष : 3डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
