Jamshedpur news. गणेश टुडू पुन: झारखंड मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गये

करनडीह में दिशोम जाहेरथान सभागार में झारखंड मजदूर संघ का वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन

Jamshedpur news.

करनडीह दिशोम जाहेरथान के गुरु गोमके सभागार में झारखंड मजदूर संघ ने एक दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय अध्यक्ष गणेश टुडू की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आंदोलन के प्रणेता स्व एनइ होरो की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष-गणेश टुडू ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों का शोषण निरंतर जारी है. केंद्रीय श्रम कानून मजदूरों के खिलाफ बनाया गया है. इसमें मजदूरों का अधिकार को खत्म कर दिया गया है. असंगठित मजदूरों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. कोई मजदूर अगर अपने हक के लिए आवाज उठाता है, तो उन्हें काम से बैठा दिया जाता है. अब तो जैसे अधिकार की मांग करना भी जुर्म है.

महाधिवेशन के दूसरे चरण में पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का चुनाव किया गया. इसमें गणेश टुडू को झारखंड मजदूर संघ का केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया. उपाध्यक्ष – लखन मुर्मू, फागू बास्के, गुरुचरण दास, जोन कच्छप, महासचिव – हाबलु कुमार बेरा, सबीर कुमार सोरेन, सचिव – विजय कुमार दास, धरम पाल सिंह, कोषाध्यक्ष – एलियस होरो, कार्यकारिणी सदस्य में लक्ष्मण किस्कू, जदूनाथ मुर्मू, रासमनी किस्कू, सुभासी दास, गीता भगत, दुलारी मुर्मू आदि को बनाया गया. कार्यक्रम में लक्ष्मी कर्मकार, कल्याणी कर्मकार, सारोती सांडिल, सुमित्रा सांडिल, फुलो नाग, आशा सिंह मुंडा, सुकुरमनी मेलगांडी, भवानी शंकर, रूपचरण मेलगांडी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >