टाटा सेरसा के खिलाफ फ्रेंड्स की टीम महज 25 रन पर सिमटी

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को छह विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को छह विकेट से मात दी. फ्रेंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में महज 25 रन पर सिमट गयी. टाटा सेरसा के मनीष पांडे ने चार व गुलशेर और मनीष कुमार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 4.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाकर मैच जीत लिया. निखिल कुमार सिंह ने तीन विकेट लिये. इस मैच में महज 51 रन पर कुल 14 विकेट गिरे. ऐसे में कहीं ना कहीं पिच पर भी सवाल खड़े हो रहे है. मनीष पांडे प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >