Jamshedpur news.
मानगो नगर निगम में आगामी छह माह में चार नया रोड व चार नाली का निर्माण किया जाना था. वहींं एक भी एजेंसी सामने नहीं आने पर मानगो नगर निगम प्रशासन ने करीब डेढ़ करोड़ का टेंडर को रद्द कर दिया. इसमें मानगो वार्ड नंबर नौ के जवाहरनगर रोड नंबर 11 में व क्रॉस रोड में, चंद्रप्रभानगर में, आदर्शनगर रोड नंबर चार में रोड का निर्माण किया जाना है. वहीं खिखड़ीगुट्टू में नाली निर्माण, टाईगुट्टू, गुलजारबाग में और वार्ड नंबर 10 सुकनाबस्ती में नाली का निर्माण किया जाना था. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 2024-25 वित्तीय वर्ष में मानगो नगर निगम में जर्जर हालत वाले चार नया रोड व चार नाली का निर्माण के लिए विभागीय स्तर पर मंजूरी व प्रशासनिक स्वीकृति वर्ष 2024 में मिली थी. इतना ही नहीं गत जनवरी में योजना के कार्यान्वयन के लिए टेंडर भी जारी किया गया था, लेकिन असफल होने के कारण रद्द किया गया है.चार रोड व चार नाली के निर्माण को लेकर दोबारा टेंडर जारी
वहीं उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने चार रोड व चार नाली के निर्माण को लेकर दोबारा टेंडर जारी किया है. यह टेंडर आगामी 12 मार्च 2025 को खुलेगा. सब कुछ ठीक रहा, तो आगामी दो माह में योजना का काम धरातल पर शुरू किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
