पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी बलविंदर सिंंह का निधन

जमशेदपुर. शहर के पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी बलविंदर सिंह (72) का सोमवार को निधन हो गया. टाटा स्टील की ओर से लंबे समय तक खेलने वाले बलविंदर सिंह पिछले कुछ दिनों

जमशेदपुर. शहर के पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी बलविंदर सिंह (72) का सोमवार को निधन हो गया. टाटा स्टील की ओर से लंबे समय तक खेलने वाले बलविंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. उन्होंने टीएमएच में अंंतिम सांसे ली. बलविंदर सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री छोड़ गये हैं. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया जायेगा. सुबर 11:30 बजे से रानीकुदर स्थित आवास से बलविंदर सिंह की अंतिम यात्रा निकलेगी. उनकी मौत पर ईस्ट सिंहभूम जिला वॉलीबबॉल एसोसिएशन ने अपना गहरा शोक व्यक्त किया है. वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे. वह रामदास भट्ठा सेंटर में बच्चों को ट्रेनिंग प्रदान कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >