जेएफसी ने गोलकीपर अलबिनो से 60 लाख में किया करार

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने 30 वर्षीय गोलकीपर से अगले दो वर्षों के लिए करार किया. इसकी आधिकारिक घोषणा जेएफसी प्रबंधन द्वारा शनिवार को गयी है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने 30 वर्षीय गोलकीपर से अगले दो वर्षों के लिए करार किया. इसकी आधिकारिक घोषणा जेएफसी प्रबंधन द्वारा शनिवार को गयी है. गोवा के इस गोलकीपर को जेएफसी अगले दो वर्षों के लिए कुल 60 लाख रुपये की रकम देगी. 6 फीट 2 इंच लंबे इस गोलकीपर के पास ढेर सारा अनुभव है और आइएसएल और आई-लीग में 32 क्लीन शीट का प्रभावशाली रिकॉर्ड है. गोम्स के करियर का सबसे शानदार साल 2017 था, जब उन्होंने खालिद जमील की अंडरडॉग आइजोल एफसी की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और आईलीग का खिताब जीता. गोवा के इस खिलाड़ी ने सभी 18 गेम खेले और 8 क्लीन शीट हासिल की. गोम्स मुंबई सिटी, आइजॉल, दिल्ली डायनमोज, ओडिशा, केरला ब्लास्टर्स, चर्चिल ब्रदर्स और श्रीनिधि डेक्कन जैसी प्रतिष्ठित टीमों के लिए खेल चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >