टाटा कमिंस में दो दिन फ्लैक्सी ऑफ, दो दिन रहेगा ब्लॉक क्लोजर

टाटा कमिंस में 28 तथा 31 अगस्त को फ्लैक्सी ऑफ के कारण आंशिक रूप से काम होगा, तो 29 और 30 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर लेने के कारण पूर्ण बंद रहेगा. जबकि एक सितंबर को रविवार होने के कारण सामूहिक साप्ताहिक अवकाश की वजह से बंदी रहेगी.

जमशेदपुर :

टाटा कमिंस में 28 तथा 31 अगस्त को फ्लैक्सी ऑफ के कारण आंशिक रूप से काम होगा, तो 29 और 30 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर लेने के कारण पूर्ण बंद रहेगा. जबकि 1 सितंबर को रविवार होने के कारण सामूहिक साप्ताहिक अवकाश की वजह से बंदी रहेगी. इस तरह कंपनी बुधवार तथा शनिवार को आंशिक रूप से खुली रहेगी तथा गुरुवार व शुक्रवार को पूर्णत: बंद रहेगी. कंपनी इस पांच दिनों की बंदी के बाद 2 सितंबर सोमवार को खुलेगी. इस संबंध में प्लांट हेड रामफल नेहरा के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. ब्लॉक क्लोजर की अवधि का पचास प्रतिशत वेतन कर्मचारियों के प्रीविलेज लीव या केजुअल लीव से समायोजित किया जाएगा तथा पचास प्रतिशत वेतन कंपनी वहन करेगी. नोटिस में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों को 28 तथा 31 अगस्त को काम पर नहीं बुलाया जाएगा. उनसे दो माह के भीतर जरुरत पड़ने पर काम लिया जाएगा, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >