पांच घंटे का ब्लॉक लेकर खरकई नदी पर बने रेल पुल का गार्डर बदला गया

हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस व जगदलपुर हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रही

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

टाटानगर से आदित्यपुर के बीच थर्ड लाइन पर ट्रेन चलाने के लिए खरकई नदी पर रेल पुल को दुरुस्त किया गया. शनिवार को गार्डर लगाने का काम पूरा कर लिया गया. इसे लेकर रेलवे ने करीब पांच घंटे का ब्लॉक लिया. बड़े क्रेन की मदद से यह काम पूरा किया गया. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. इस कारण टाटानगर से बंगाल और ओडिशा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस कारण हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस व जगदलपुर हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें रद्द रही. इस बीच इस काम को पूरा करने के लिए सीनियर डीसीएम, चीफ इंजीनियर समेत तमाम वरीय अधिकारी खुद स्पॉट पर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >